{"_id":"5b16c1154f1c1bb0318b540b","slug":"15282178816-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्कर सिंह रावत बने घाट ब्लाक के संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्कर सिंह रावत बने घाट ब्लाक के संयोजक
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिलासू तहसील मुुख्यालय पर आयोजित बैठक में वरिष्ठ नागरिक संगठन का विस्तार किया गया। पुष्कर सिंह रावत को घाट ब्लाक का संयोजक बनाया गया जबकि केएन पुरोहित को मुख्य संगठन में महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के इस संगठन में कई लोगों ने सदस्य बनने के लिए आवेदन भी किए।
संगठन के अध्यक्ष कल्याण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि बरसात के बाद जिलासू में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। कहा गया कि पहाड़ का वातावरण बुुजुर्गों के लिए बेहतर है, लेकिन जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण यहां दिक्कतें होती हैं। इस दौरान संगठन के कार्यालय के लिए भूमि चयन, आय व्यय सहित अन्य क्रिया कलापों पर चर्चा की गई। बैठक में संरक्षक एसएस बडियारी, एसएम राणा, पोखरी के ज्येष्ठ उपप्रमुख वीरेंद्र सिंह बर्तवाल, गिरसा के प्रधान एपी चौहान, झिलोटी के डीएस बर्तवाल, उत्तरों से वीरेंद्र सिंह और दिलबर सिंह चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।