{"_id":"5b12d0844f1c1bb26e8b5f46","slug":"15279596898-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह की तिथि घोषित पर डिग्री वितरण पर नहीं लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह की तिथि घोषित पर डिग्री वितरण पर नहीं लिया गया निर्णय
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन दिसंबर में दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। दीक्षांत समारोह के लिए विवि प्रशासन ने विभिन्न कमेटियां भी गठित की हैं, लेकिन दीक्षांत समारोह में किस शैक्षणिक सत्र की डिग्रियां वितरित की जाएंगी। इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे डिग्री विभाग भी असमंजस में है। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि जल्द ही बैठक आयोजित कर समारोह के सभी पहलुओं पर निर्णय ले लिया जाएगा।
गढ़वाल विवि के वर्ष 2009 में केंद्रीय विवि बन जाने के बाद से अभी तक दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं किया गया है। छात्र लंबे समय से दीक्षांत समारोह आयोजित किए जाने मांग कर रहे थे। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने दिसंबर माह में दीक्षांत समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विवि की कार्यपरिषद में प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। इस संबंध में विवि ने कई कमेटियां गठित कर जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। दीक्षांत समारोह के लिए गठित मुख्य कमेटी के संयोजक का दायित्व प्रो. एआर नौटियाल को दिया गया है। दीक्षांत समारोह के लिए विवि प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि दीक्षांत समारोह में विवि के तीनों परिसरों के स्नातक व परास्नातक छात्रों को डिग्री वितरित की जानी है, लेकिन अभी तक यह निर्णय नहीं लिया गया है कि किस शैक्षणिक सत्र की डिग्रियां वितरित की जाएंगी। इससे विवि का डिग्री अनुभाग असमंजस की स्थिति में है। प्रो. एआर नौटियाल ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही एक बैठक आयोजित कर समारोह के सभी पहलुओं पर निर्णय लिया जाएगा।
एक दिसंबर को आयोजन की संभावना
श्रीनगर। एक दिसंबर को गढ़वाल विवि का स्थापना दिवस भी है। बताया जा रहा है कि विवि प्रशासन स्थापना दिवस के अवसर पर ही दीक्षांत समारोह का आयोजन करने का प्रयास कर रहा है, जिससे दीक्षांत समारोह के साथ ही स्थापना दिवस का सफल आयोजन हो सके।