{"_id":"5b11afb44f1c1b8a6e8b5da1","slug":"152788575320-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की संपर्क करने की योजना की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की संपर्क करने की योजना की शुरुआत
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे भाजपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने संयुक्त रूप से भाजपा की प्रबुद्ध लोगों व समाजसेवियों को संपर्क करने की योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि को साहित्य भेंटकर योजना की शुरुआत की। इस दौरान आश्रमाध्यक्ष ने केंद्र सरकार के कार्यकाल को उपलब्धिपूर्ण बताया। कहा कि समाजोत्थान के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को नागरिकों को भी आगे बढ़ाना होगा। जाजू ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी ने सभी विधायक, सांसद व पार्टी पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले वरिष्ठजनों को संपर्क करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण, शिक्षा, संस्कृति व संस्कारों के लिए आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की।