फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टैंक स्टोरेज का फॉल्ट ढूंढने में संस्थान की इंजीनियरिंग फेल

टैंक स्टोरेज का फॉल्ट ढूंढने में संस्थान की इंजीनियरिंग फेल

Sat, 02 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
टैंक स्टोरेज का फॉल्ट ढूंढने में संस्थान की इंजीनियरिंग फेल
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश/रायवाला।
विज्ञापन

पेयजल स्टोरेज टैंक में पानी स्टोर नहीं होने के कारण रायवाला क्षेत्र में लगातार छठे दिन पेयजल सप्लाई ठप रही, जिससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं लोग अन्य स्रोतों से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। जल संस्थान की ओर से फौरी राहत के तौर पर क्षेत्र में की गई टैंकरों से जलापूर्ति व्यवस्था भी नाकाफी साबित हो रही है।
दूसरी ओर स्टोरेज टैंक में आई गड़बड़ी का पता लगाने में जल संस्थान की इंजीनियरिंग टीम के अलावा बाहरी एजेंसी भी फेल साबित हुई है। शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने जल संस्थान के पंपिंग स्टेशन पहुंचकर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था सुचारु कराने का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। गौरतलब है कि रायवाला बाजार, प्रतीतनगर, बनखंडी, सैनिक कॉलोनी, आडवानी प्लॉट और खांडगांव नंबर- एक आदि इलाकों में सप्लाई बाधित होने से सबसे अधिक पेयजल किल्लत बनी हुई है। कमल कुमार, विमल कुमार, ओमप्रकाश आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि टैंकरों से पानी ढोने से उनके दूसरे कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर लामबंद आंदोलन करेंगे। उधर, जलकल अभियंता एवीएस रावत ने बताया कि सप्लाई टैंक में पानी स्टोरेज नहीं होने की समस्या को दुरुस्त करने को बाहरी एजेंसी की सहायता ली गई है। बताया कि टीम फॉल्ट ठीक करने में जुटी है। सफलता मिलने पर जलापूूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed