{"_id":"5b117efc4f1c1ba16e8b5b45","slug":"152787328119compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी-compat
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शुक्रवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। पहले दिन 43 सैलानियों ने घाटी के दीदार किए। घाटी में इस वक्त मौसम अनुकूल बना हुआ है। सैलानी आगामी अक्तूबर माह तक घाटी की सैर का लुत्फ उठा सकेंगे।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी बृजलाल भारती ने बताया कि घाटी के सैर-सपाटे पर पहुंचने वाले पर्यटकों का घांघरिया में पंजीकरण करवाया जा रहा है। किसी भी पर्यटक को दोपहर दो बजे बाद घाटी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि फूलों की घाटी के लिए पर्यटक हेमकुंड साहिब ट्रैक पर घांघरिया तक पहुंचते हैं। फिर करीब चार किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने के बाद घाटी के दीदार होते हैं। ब्यूरो