{"_id":"5b117ef64f1c1bf26e8b5ac3","slug":"152787327613-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबीयत बिगड़ने से सैनिक का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबीयत बिगड़ने से सैनिक का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के कुकड़ई गांव निवासी और असम राइफल में तैनात सूबेदार कलम सिंह नेगी (58) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को सैनिक का शव गांव लगाया गया। अलकनंदा नदी के तट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कुकड़ई गांव के सेवानिवृत्त सूबेदार सुरेंद्र सिंह नेगी और सैनिक के चचेरे भाई मदन सिंह नेगी ने बताया कि कलम सिंह नेगी अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। 24 मई को अचानक कलम सिंह की तबीयत बिगड़ी। उन्हें सेना के अस्पताल दीमापुर लाया गया, जहां से उन्हें सेना के अस्पताल कोलकाता रेफर कर दिया गया। यहां 29 मई को कलम की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को कलम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर कर्णप्रयाग लाया गया। शुक्रवार दोपहर को अलकनंदा के तट पर गढ़वाल स्काउट जोशीमठ के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ कलम सिंह नेगी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान गढ़वाल स्काउट के मेजर आशीष अंजाईन, सूबेदार शैलेंद्र मोहन, विनीत कुमार और दीवान सिंह सहित 43 जवान और सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। सैनिक की मौत पर अरुण मैठाणी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष खिलदेव सिंह, गबर सिंह, आलम सिंह, खड़ग सिंह, जमन सिंह, विनोद नेगी, नंदन सिंह आदि ने दुख जताया।