फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सर्वोतम शिक्षक अपनी निष्ठा से बढाते हैं शिक्षा की गुणवता

सर्वोतम शिक्षक अपनी निष्ठा से बढाते हैं शिक्षा की गुणवता

Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सर्वोतम शिक्षक अपनी निष्ठा से  बढाते हैं शिक्षा की गुणवता
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित शैक्षणिक गतिविधि केंद्र में विवि के शिक्षकों के लिए एक माह के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। शिविर में वक्ताओं ने कहा कि अच्छे शिक्षक ही अपनी निष्ठा एवं कर्तव्य से विवि में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

पं. मदन मोहन मालवीय नेशनल मिशन ऑन टीचर्स एंड टीचिंग के तहत आयोजित शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि यूकास्ट के निदेशक डा. राजेंद्र प्रसाद डोभाल ने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम उपयोगी होते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में वैज्ञानिक व तार्किक दृष्टिकोण विकसित करने होंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास की संभावनाएं भी बढे़ंगी। कार्यक्रम संयोजक प्रो. इंदु पांडे खंडूड़ी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम नए सदस्यों के लिए उपयोगी एवं अनिवार्य हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 30 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल , प्रो. विनोद नौटियाल, प्रो. आरसी शर्मा, प्रो. पीके सिंह, प्रो. एचबीएस चौहान, प्रो. एसएस रावत, प्रो. गीता पंत, डा. आरएस नेगी, डा. नितिन सती आदि मौजूद थे। डा. कविता भट्ट ने प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशिक्षण शिविर 30 जून तक आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed