फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आठ घंटे तक अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे, तीर्थयात्री हुए परेशान-compat

आठ घंटे तक अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे, तीर्थयात्री हुए परेशान-compat

Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
आठ घंटे तक अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे, तीर्थयात्री हुए परेशान-compat

विज्ञापन
जोशीमठ। बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर कई जगह मलबा आने से शुक्रवार को करीब आठ घंटे तक बदरीनाथ धाम की यात्रा थमी रही। इस दौरान हजारों तीर्थयात्री बीच में ही फंस गए। अधिकांश यात्रियों को अपने वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। दोपहर करीब ढाई बजे हाईवे खुलने पर करीब पंद्रह हजार तीर्थयात्री गंतव्य को रवाना हो पाए।
बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे जोशीमठ क्षेत्र में जोरदार बारिश शुरू हुई जो सुबह छह बजे तक जारी रही। बारिश से टैय्या पुल से लेकर गोविंदघाट तक पांच जगहों पर मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया। शुक्रवार सुबह तक हाईवे नहीं खुलने पर यात्रा भी थम गई। यात्रा वाहनों को जोशीमठ, टैय्या पुल, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, लामबगड़ और बदरीनाथ में ही रोक लिया गया। इस दौरान करीब पंद्रह हजार तीर्थयात्रियों को हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूरों ने सुबह छह बजे से हाईवे को खोलने का काम शुरू किया। करीब सात घंटे तक मलबा हटाने के बाद दोपहर में एक बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। हाईवे खुलते ही यात्री गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन


हाईवे पर चौबीसों घंटे रहेगी जेसीबी
जोशीमठ। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे पर चिह्नित स्थानों पर जेसीबी मशीनें चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी। हाईवे अवरुद्ध होने पर जल्द मशीनों से यातायात सुचारु करवाया जाएगा। हाईवे को अधिक देर तक बंद नहीं रहने दिया जाएगा। बृहस्पतिवार रात बारिश से हाईवे पर करीब पांच जगहों पर टनों मलबा आ गया था। मलबा हटाकर हाईवे को पूरी तरह से सुचारु कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी को तरसे जाम में फंसे यात्री
जोशीमठ। हाईवे पर टैय्या पुल के समीप कोई पेयजल स्रोत और स्टैंड पोस्ट नहीं होने से जाम में फंसे यात्रियों को पानी के लिए तरसना पड़ा। चमोली पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए पानी और बिस्किट की व्यवस्था की गई थी लेकिन अधिकांश यात्रियों तक यह पानी नहीं पहुंच पाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed