फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधायक ने किया 7.64 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

विधायक ने किया 7.64 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Fri, 01 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने किया 7.64 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
देवप्रयाग। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए 7.64 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। काम होने के बाद क्षेत्र के लोगों को अनियमित विद्युत आपूर्ति से निजात मिल पाएगी।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक के हाथों ऊर्जा निगम की आईपीडीएस (एकीकृत ऊर्जा विकास योजना) योजना के तहत 33/11 केवी सब स्टेशन, बागी के 3 एमबी ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, लिंगवाड़ा-जामणीखाल-देवप्रयाग 30 किमी वैकल्पिक विद्युत लाइन बिछाने और नगर में साढ़े 13 किमी की एबी कंडक्टर की केबिल बदलने के कार्यों की शुरुआत हुई। इस मौके पर विधायक ने कहा कि देवप्रयाग नगर के निकटवर्ती क्षेत्रों में उक्त काम होने के बाद अनियमित विद्युत आपूर्ति से निजात मिल जाएगी। उन्होंने दो महीने के भीतर इन कार्यों को पूरा होने की बात कही। उन्होंने बताया कि हिंडोलाखाल पेयजल योजना के पुनर्गठन के लिए 24 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के तहत रामपुर-श्यामपुर-बामाणा मोटर मार्ग का द्वितीय चरण में डामरीकरण का कार्य और देवप्रयाग व कीर्तिनगर ब्लॉक के 5-5 माध्यमिक विद्यालयों में ई-लर्निंग क्लासेज जल्द शुरू होंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सौभाग्य योजना के तहत क्षेत्र के बीपीएल कार्ड धारकों को कनेक्शन के कागज भी दिए। वहीं विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने बताया कि देवप्रयाग में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर साढ़े चार किमी लंबी 11 हजार वोल्टेज की नई लाइन बिछाई जायेगी। लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए नगर में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सौभाग्य योजना के 1039 चयनित परिवारों में से 180 को संयोजन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed