{"_id":"5b117ed94f1c1bf76e8b5d6a","slug":"152787324717-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह के भीतर खोलें जन औषधि केंद्र: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह के भीतर खोलें जन औषधि केंद्र: डीएम
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने संयुक्त अस्पताल प्रबंधन को एक माह के भीतर जन औषधि केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन को इसके लिए कक्ष तैयार करने के लिए भी कहा गया है। डीएम ने अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
शुक्रवार को डीएम सुशील कुमार ने संयुक्त अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक ली, जिसमें उन्होंने अस्पताल प्रबंधन समिति को अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र खोलने के निर्देश दिए। डीएम ने जन औषधि केंद्र के लिए जल्द एक कक्ष का निर्माण किए जाने को भी कहा। बैठक के बाद डीएम सुशील कुमार ने अस्पताल परिसर की भूमि का निरीक्षण भी किया। डीएम ने कहा कि संयुक्त अस्पताल के पास पर्याप्त भूमि है। रेलवे की ओर से बनाया जाने वाला नया अस्पताल यहीं निर्मित हो सकता है। नए अस्पताल भवन के लिए अन्यत्र भूमि तलाशने की आवश्यकता नही हैं। इस दौरान आय-व्यय पर भी चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम माया दत्त जोशी, सीएमएस डा. एसएस चौहान, समिति के सदस्य डा. बीपी नैथानी आदि मौजूद थे।