{"_id":"5b1057a24f1c1baf6e8b5a33","slug":"15277976713-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलन समारोह में बिखेरी लोक संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलन समारोह में बिखेरी लोक संस्कृति की छटा
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
कर्मचारी मंडल कोटा डिमऊ की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित दो दिवसीय कर्मचारी मिलन समारोह में लोक संस्कृति की मनमोहक छटा देखने को मिली। पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में जुड़ा नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांधा तो महिलाओं ने हारूल, झेंता, रासो नृत्य की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की प्रस्तुति दी।
कर्मचारी मंडल के अध्यक्ष संतराम चौहान ने गांव में एकता का संदेश देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 40 से अधिक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने जेठा भाणजा जातिया रोआ पाउणा आए, खेशे डिमऊ मेडा कुमेड़े पाए, दुधे बाणी खीरा, मेरी बिजौरी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। महिलाओं के बीच आयोजित कुर्सी दौड़ में मीना चौहान ने बाजी मारी। कल्पना चौहान दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में मनीषा प्रथम और सुनीता द्वितीय रहे।
इस मौके पर गांव स्याणा जवाहर सिंह चौहान, कुंदन सिंह, पंचम चौहान, कंचन चौहान, शूरवीर सिंह चौहान, मोहर सिंह चौहान, खेम सिंह चौहान, बलवीर सिंह, दौलत सिंह, राजेंद्र चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, खजान चौहान, कांति राम, अर्जुन सिंह, विक्रम चौहान, सुनील चौहान, अनुज, भीम सिंह चौहान, जयपाल चौहान, झाबुटिया चौहान, शांतिराम, प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, जगत सिंह, धन सिंह आदि मौजूद रहे।