{"_id":"5b0db9384f1c1bf46e8b5483","slug":"15276260469-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएएमएस छात्र-छात्राओं का अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएएमएस छात्र-छात्राओं का अनशन जारी
Updated Wed, 30 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज फीस वृद्धि के विरोध में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का क्रमिक अनशन मंगलवार दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक, सामाजिक और जनसंगठनों से आंदोलन के लिए सहयोग मांगते हुए हस्ताक्षर अभियान को चलाया। तहसील मुख्यालय पर आयुर्वेदिक मेडिकल फीस वृद्धि के खिलाफ मंगलवार को निशांत कांबोज, यश सैनी, प्रियंका जगूड़ी, शिखा पठानिया और विपिन रावत क्रमिक अनशन पर बैठे।
मंगलवार को क्रमिक अनशन के समर्थन में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी तहसील मुख्यालय पहुंचे। अनशन स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय छात्र हितों की उपेक्षा कर हठधर्मिता की नीति पर काम कर रहा है। छात्रों की मांगों पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है। कहा कि शासन प्रशासन छात्रों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य कर रहा है। धरनास्थल पर अजीम, राहुल, रजत बिष्ट, अंबर, धीरज, शुभम उप्रेती, श्रृंखल, जनार्दन, धर्मेंद्र, अनुशा, पिंकी, प्रियंका गौर, किरन पंवार, नितिका नौटियाल, अंजलि कठैत आदि मौजूद थे।