{"_id":"5b0db9334f1c1bb16e8b53f8","slug":"152762604110-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
Updated Wed, 30 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जैन बालिका इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली। कैडेट्स ने बैनर पोस्टर और स्लोगनों के माध्यम से लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली कोतवाली रोड होते हुए छोटूवाला गांव पहुंची, जहां कैडेट्स ने घर-घर जाकर लोगों को तंबाकू से होने वाले रोग की जानकारी दी। यहां कैडेट्स ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के चारों ओर सफाई अभियान भी चलाया। एनसीसी अधिकारी रचना गुप्ता ने कहा कि हर साल सैकड़ों लोगों की तंबाकू के सेवन से मौत हो जाती है। तंबाकू सेवन के कारण देश में कैंसर पीड़ितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस मौके पर निर्मला रावत, कुसुम भटनागर, कुसुम लेखवार, सुमन शर्मा, कविता, रीना, सरिता, अल्का, रीतू, पूजा, नीलम, पुष्कर राज बहुगुणा, अशोक शर्मा, अशोक वर्मा, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।