{"_id":"5b0d86a04f1c1bf46e8b5411","slug":"152761309419-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुरामराय की प्रियल थपलियाल ने किया शहर टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुरामराय की प्रियल थपलियाल ने किया शहर टॉप
Updated Tue, 29 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में गुरुरामराय पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियल थपलियाल ने शहर टॉप किया। प्रियल ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसी विद्यालय की प्रियांशी रावत व आकांक्षा चमोली ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर शहर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शहर में तीसरा स्थान रैनबो पब्लिक स्कूल के अजीत जोशी ने प्राप्त किया। अजीत को 94.2 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।
मंगलवार को सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। गुरुरामराय पब्लिक स्कूल का शहर में सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। विद्यालय के 91 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे , जिनमें 10 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय की तीन छात्राओं ने शहर में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रैनबो पब्लिक स्कूल का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र अजीत जोशी ने 94.2 फीसदी अंक प्राप्त कर शहर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की देवयानी थपलियाल को 93.8, सेानाली बिष्ट को 92 फीसदी अंक प्राप्त हुए। जबकि गुरुरामराय पब्लिक स्कूल के कमलेश बिष्ट को 93.2 और संस्कार डोभाल को 92.8 फीसदी अंक प्राप्त हुए। वहीं देवभूमि पब्लिक स्कूल के छात्र आभिसार काला ने 93.6 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। इसी विद्यालय के सुमित आनंद को 93.6 फीसदी अंक प्राप्त हुए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 88 फीसदी रहा। दूसरी ओर केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा शिखा चमोला ने 90.2 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।