{"_id":"5b0d869b4f1c1ba76e8b52e7","slug":"152761308919-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि प्रशासन की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि प्रशासन की लापरवाही
Updated Tue, 29 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने 1 जून को आयोजित होने वाली पर्यावरण की परीक्षा 28 मई को ही करा दी, जिससे छात्रों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
इन दिनों गढ़वाल विवि सीबीसीएस सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। विवि के वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम के तहत बीएससी उद्यानिकी व वानिकी के द्वितीय सेमेस्टर की पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा 1 जून को आयोजित होनी थी, लेकिन विवि प्रशासन ने इसे 28 मई को ही करवा दिया। जबकि 28 मई को मेडिसनल एंड एरोमेटिक प्लांट की परीक्षा होनी थी। छात्रों का कहना है कि वह 28 मई को मेडिसनल एंड एरोमेटिक प्लांट के पेपर की तैयारी के साथ परीक्षा हॉल में पहुंचे थे। जैसे ही हाथ में पेपर पर्यावरण विज्ञान का आया, छात्र उलझ गए। आखिर में छात्रों को पर्यावरण विज्ञान का पेपर बिना तैयारी के देना पड़ा। वहीं विवि परीक्षा अनुभाग के अधिकारी तयशुदा कार्यक्रम के तहत ही परीक्षा आयोजित कराए जाने की बात कह रहे हैं।