फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नोटिस के बावजूद भवन निर्माण का कार्य जारी

नोटिस के बावजूद भवन निर्माण का कार्य जारी

Tue, 29 May 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नोटिस के बावजूद भवन निर्माण का कार्य जारी
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

विस्थापित संघर्ष समिति, आमबाग पशुलोक ने क्षेत्र में निर्माणाधीन बहुमंजिले भवनों के निर्माण का विरोध किया है। उन्होंने प्रशासन से बहुमंजिले भवनों के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। सोमवार को समिति के सदस्य विजेंद्र गुलियाल की अध्यक्षता में टिहरी विस्थापित आमबाग पशुलोक में बैठक हुई, जिसमें बांध विस्थापितों ने कहा कि आमबाग पशुलोक की महिलाओं द्वारा बीते सप्ताह भर से आमबाग क्षेत्र में निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारतों के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा ऐसे भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस जारी करने के बावजूद भवन निर्माण कराने वाले लोग एचआरडीए के आदेश की अनदेखी कर लगातार निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं। उन्होंने चेताया कि टिहरी विस्थापित क्षेत्र में अवैध बहुमंजिले भवन निर्माण कार्य को पूर्ण प्रतिबंधित होने तक आंदोलन जारी रहेगा। चेताया कि क्षेत्र में किसी भी बहुमंजिले भवन का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस बाबत समिति की ओर से एक शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस अवसर पर एलपी पुरोहित, सुशीला पैन्यूली, गुड्डी पोखरियाल, मीना सजवाण, मंजू काला, प्रमिला रतूड़ी, केएस पैन्यूली, दिनेश बहुगुणा, बालकराम जोशी, विजय थपलियाल, महिमानंद खंडूड़ी, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed