{"_id":"5b0c67c24f1c1b8a6e8b5270","slug":"152753965715-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लाई टैंक में खराबी आने आने से रायवाला में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लाई टैंक में खराबी आने आने से रायवाला में पेयजल संकट
Updated Tue, 29 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
बढ़ती गर्मी के साथ ही रायवाला क्षेत्र में पेयजल संकट खड़ा हो गया। सप्लाई लाइन में तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। पेयजल उपभोक्ताओं को अन्य स्रोतों से जरूरत का पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। पेयजल समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत देने की बजाए जिम्मेदार महकमा लापरवाह बना हुआ है।
रायवाला पंपिंग स्टेशन के सप्लाई टैंक में तकनीकी खराबी आने से कई इलाकों में सप्लाई बंद हो गई। बढ़ते तापमान और पेयजल सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के रायवाला मुख्य बाजार, नई बस्ती, राव विहार कॉलोनी, खांडगांव नंबर- एक और प्रतीतनगर, सैनिक कॉलोनी, होस्यारी मंदिर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है। ऐसे में लोगों को अन्य स्रोतों से पानी ढोकर गुजारा चलाना पड़ रहा है।
सैनिक कॉलोनी निवासी रामचंद्री रावत, उर्मिला खंडूड़ी, सरोजनी रावत, रायवाला बाजार निवासी कमल कुमार आदि ने बताया कि पिछले दो दिनों से पेयजल सप्लाई पूरी तरह से ठप है। लिहाजा उन्हें अपना काम छोड़कर बाल्टियां लेकर अन्य स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। उधर जल संस्थान के अवर अभियंता हिमांशु असवाल ने बताया कि सप्लाई टैंक के स्टोरेज में तकनीकी खराबी आने से दिक्कत आई है, जिसे दुरुस्त कर दिया गया है। बताया कि जल्द क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी।