फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वस्थ व्यक्ति को बता दिया शुगर का मरीज

स्वस्थ व्यक्ति को बता दिया शुगर का मरीज

Tue, 29 May 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
स्वस्थ व्यक्ति को बता दिया शुगर का मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सक व कर्मचारी लोगों के स्वास्थ्य के साथ किस तरह खिलवाड़ कर रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्लड शुगर की जांच के लिए अस्पताल में पहुंचे एक स्वस्थ व्यक्ति को गलत रिपोर्ट से शुगर मरीज बना दिया। अत्यधिक शुगर लेवल से घबराए व्यक्ति ने शहर की दो निजी लैब में जांच कराई, तो उसे सरकारी अस्पताल की लापरवाही का पता चला।
गंगानगर निवासी 48 वर्षीय प्रभुदयाल शर्मा बीती 22 मई को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में ब्लड शुगर की जांच कराने के लिए पहुंचे थे। चिकित्सक ने उन्हें ब्लड की जांच कराने की सलाह दी, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल की लैब में ब्लड शुगर की जांच के लिए नमूना दिया। प्रभुु दयाल अस्पताल से मिली रिपोर्ट में अंकित ब्लड शुगर फास्टिंग 273 मिलीग्राम अंकित देख घबरा गए।
विज्ञापन

उन्हें अस्पताल की रिपोर्ट पर आशंका हुई, जिसके बाद वह तिलक रोड स्थित एक निजी लैब में जांच कराने पहुंचे, तो लैब से मिली रिपोर्ट में ब्लड शुगर फास्टिंग 89 मिलीग्राम बताया गया। बताया कि मायाकुंड स्थित अस्पताल में जांच कराने पर रिपोर्ट में ब्लड शुगर फास्टिंग 84 मिलीग्राम बताया गया। शर्मा ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की है। उधर सीएमएस डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि इस तरह का मामला बेहद गंभीर है। यदि ऐसी लापरवाही हुई है तो इसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed