फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नोटिस पर भड़के ग्रामीण, तहसील में किया प्रदर्शन

नोटिस पर भड़के ग्रामीण, तहसील में किया प्रदर्शन

Tue, 29 May 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नोटिस पर भड़के ग्रामीण, तहसील में किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

ग्रामसभा बड़कोट अंतर्गत दुजियावाला में पावर ग्रिड की ओर से भवन खाली करने के नोटिस से प्रभावित परिवारों का गुस्सा सोमवार को फूट गया। उन्होंने ऋषिकेश तहसील में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है, जिसमें विस्थापन कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। जन एकता संघर्ष समिति के बैनर तले दुजियावाला क्षेत्र के प्रभावित 27 परिवारों के सदस्य तहसील में पहुंचे। बताया कि पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक ने परिवारों को नोटिस जारी कर विद्युत टावर के नीचे बने भवनों से हटने के निर्देश दिए हैं। ग्रिड की लाइन में जुलाई से विद्युत प्रवाह 400 से बढ़ाकर 765 केवी किया जा रहा है, जिससे उनके नीचे निवास करने वाले परिवारों को खतरा है।

उन्होंने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि पावर ग्रिड कोटेश्वर की लाइन के सर्वे के दौरान किसी भवन स्वामी को नोटिस व सूचना नहीं दी गई। कहा कि अब जारी नोटिस में भवन खाली करने के लिए कहा है। पीएम से मांग करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को हटाने से पूर्व उन्हें भूमि व मकान का मुआवजा दिया जाए। विस्थापन कर पावर ग्रिड की ओर से मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पुष्पराज बहुगुणा, रोशन सिंह राणा, विशन सिंह, अर्जुन सिंह राणा, कुशलानंद तिवारी, कर्ण सिंह पुंडीर, हरि किशन डबराल, कुल देवी, बुंदी देवी, बिमला देवी, दर्शनी, उमा देवी, तारा देवी, सुशीला राणा, सागर, महावीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed