फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिवानंद राम झूला पुल पर टू व्हीलर पर पाबंदी

शिवानंद राम झूला पुल पर टू व्हीलर पर पाबंदी

Tue, 29 May 2018 02:07 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
शिवानंद राम झूला पुल पर टू व्हीलर पर पाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती पुलिस ने पर्यटक सीजन में लगातार बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर मुनिकीरेती में शिवानंद राम झूला पुल पर शाम 5 से रात 9 बजे तक दुपहिया वाहन व ठेली आदि की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। हालांकि, पुलिस ने शुरुआत में इस नियम को सप्ताह में शनिवार और रविवार को लागू करने की बात कही है। भीड़ बढ़ने पर नियम को अन्य दिनों में भी लागू किया जा सकता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार को मुनिकीरेती में शिवानंद राम झूला पुल पर दुपहिया व ठेली आदि के लिए चेतावनी बोर्ड चस्पा कर दिया। मुनिकीरेती थानाध्यक्ष रामकिशोर सकलानी ने बताया कि शिवानंद राम झूला पुल पर पर्यटक सीजन के चलते लोगों की भीड़ अधिक रहती है, जिससे दुपहिया वाहन और ठेली के आवागमन से पैदल लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है। बताया शनिवार व रविवार को यह समस्या ज्यादा बढ़ रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के अनुसार पर्यटकों और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस नई व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। शुरुआत में नियम को सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को अमल में लाया जाएगा। भीड़ ज्यादा बढ़ती है, तो इसे अन्य दिनों में लागू किया जा सकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी। उन्होंने व्यवस्था को बनाने के लिए पुल के प्रवेशद्वार पर पुलिसकर्मियों की तैनाती किए जाने की बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सेल्फी लेने पर लगाया था प्रतिबंध
शिवानंद राम झूला और लक्ष्मणझूला पुल पर एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी के निर्देश पर हाल ही में थाना लक्ष्मण झूला पुलिस ने सेल्फी लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर तर्क दिया गया था कि लोगों के पुल पर सेल्फी लेने से आवाजाही में अवरोध उत्पन्न होता है। सेल्फी के बाद अब शिवानंद राम झूला पर दुपहिया वाहन और ठेली आदि पर पाबंदी लगा दी गई है।


दुकानदारों की बढ़ेगी परेशानी
मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में निवास करने वाले लोग व दुकानदारों को आना-जाना दिनभर झूला पुलों से ही होता है। कारण, गरुड़चट्टी पुल और बैराज पुल की दूरी कई किलोमीटर होना है। लिहाजा, स्थानीय लोग दुपहिया से रोजाना शिवानंद राम झूला और लक्ष्मण झूला पुल से इधर-उधर आना जाना करते हैं। ऐसे में शिवानंद रामझूला पुल पर दुपहिया की आवाजाही में प्रतिबंध से स्थानीय लोगों की दिक्कतें पुलिस के इस नए नियम से बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed