{"_id":"5b0c66ce4f1c1b9f6e8b500b","slug":"15275394139-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से छह गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से छह गांवों की बिजली गुल
Updated Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी।
महासू नगरी हनोल समेत छह गांव में चार दिन से बिजली नहीं है। लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। महासू मंदिर हनोल में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
चार दिन पूर्व शंठगधार के पास 11 हजार केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से हनोल, चातरा, कूपा, भट्टा, चातरीगाड़ और भ्यूलाड़ा समेत आधा दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली उपकरण शोपीस बने हुए हैं। लोगों को जोक्टी और लालटेन के सहारे रात रोशन करनी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए 15 किमी दूर त्यूनी बाजार जाना पड़ रहा है। 1000 परिवारों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीण विजयपाल सिंह, देवेंद्र नौटियाल आदि का कहना है कि बिजली न होने से मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। गर्मी में घरों में दिन काटना मुश्किल हो रहा है।
उधर यूपीसीएल के अवर अभियंता परम सिंह चौहान ने बताया कि देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।