{"_id":"5b0c66cb4f1c1ba96e8b50db","slug":"15275394091-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन्नी-अज्जू के गीतों पर झूमा कांडी रूपऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन्नी-अज्जू के गीतों पर झूमा कांडी रूपऊ
Updated Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
कालसी।
जागृति युवा संगठन कांडी रूपऊ की ओर आयोजित दो दिवसीय खेलकूद और सांस्कृतिक महोत्सव के आखिरी दिन लोक गायक सन्नी दयाल और अज्जू तोमर के गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला। हारूल किंग श्याम कुंवर ने हारूल नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। कबड्डी में भंजरा ने डांडा की टीम को 28-22 के अंतर से हराकर खिताब कब्जाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ लोक गायक सन्नी दयाल ने महासू वंदना के साथ किया। जिसके बाद उनके पुकिए चंदो, हयाणी सुमित्रा, तेरा मेरा प्यार, मेरे जैसा छोरा नहीं मिलंदा गीतों पर लोग जमकर झूमे। पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। अज्जू तोमर ने भी आमे देवा भगीतो, मेरे सपनों की राणी सितलूवा गीत पर लोगों को खूब नचाया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सराड़की प्रधान मकतुला देवी ने किया।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष गोपाल कुंवर, तुलसीराम, जालम सिंह, ज्ञान सिंह धीमान, हरि सिंह, आशा कुंवर, शोभाराम, कुंदन चौहान, बलवीर सिंह, अतर रावत, परम सिंह, रतन रावत, सुनील, कवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।