{"_id":"5b0c66c74f1c1bac6e8b5140","slug":"152753940611-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट के डर से नहीं कर पा रहे खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट के डर से नहीं कर पा रहे खेती
Updated Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
जीवनगढ़ स्थित खेतों में हाईटेंशन तार जमीन से महज ढाई मीटर की ऊंचाई पर है। करंट के डर से काश्तकार खेतों में जाने में डर रहे हैं। ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई नहीं हो पा रही है। विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
काश्तकार इमरान, मेहरबान, एहसान, असद, आलम, लियाकत, फुरकान, शौकत, इरशाद, इरफान, शहबाज, अकरम, तारिक आदि का कहना है कि जमीन से कम ऊंचाई पर होने के कारण हवा चलने पर तारें आपस में टच हो जाती हैं, जिनसे निकली चिंगारी से कई बार खेतों में आग लग चुकी है। करंट के डर से काश्तकार अपने खेतों में ट्रैक्टर से जुताई नहीं कर पा रहे हैं। जिससे बड़ा भूभाग खाली पड़ा है। करीब दो साल से समस्या जस की तस बनी हुई है। शिकायत के बाद भी यूपीसीएल लाइनों को ऊंची नहीं कर रहा है।
उधर इस संबंध में यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता का कहना है कि जिस जगह पर लाइन नीची हो रही है, वहां पर खंभा लगाया जाना प्रस्तावित किया गया है। दो दिन में वहां खंभा लगाकर तारों को ऊंचा कर दिया जाएगा।