{"_id":"5b0c66c44f1c1b946e8b539b","slug":"152753940320-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के अधिकारियों के न आने पर बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के न आने पर बिफरे
Updated Tue, 29 May 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिजली, पानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे छाए रहे। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने रोष जताया। उन्होंने गर्मियों के मद्देनजर पेयजल निगम और यूपीसीएल के अधिकारियों को क्षेत्र में आने वाली पानी और बिजली समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
लांघा के ग्राम प्रधान आनंद सिंह ने कहा कि लांघा क्षेत्र में इन दिनों पानी की किल्लत बनी हुई है। शिकायत के बाद भी क्षेत्र में पेयजल किल्लत की समस्या दूरी नहीं हो पा रही है। जिस पर एसडीओ एसके श्रीवास्तव ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराने की बात कही। बीडीसी सुभाष चंबेल ने भी हनुमतद्धाम और आसपास के क्षेत्र में पेयजल किल्लत की बात रखी। ग्राम प्रधान अंबाड़ी ने कहा कि अंबीवाला क्षेत्र में पानी का संकट है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केके शर्मा ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की जानकारी दी। कहा जल्द ही गांवों में बैठक का आयोजन कर योजना की जानकारी दी जाएगी। योजना के तहत लोगों का बीमा भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख मोहम्मद खालिद, कनिष्ठ उपप्रमुख आरती गोयल, परियोजना निदेशक राजेंद्र जोशी, खंड विकास अधिकारी भगवंत सिंह झिंक्वाण, पशु चिकित्सक डॉ. अनूप कुमार, बीईओ वीपी सिंह, सीआरसी मनोज राठौर आदि मौजूद रहे।