{"_id":"5b0b11a74f1c1bfa6e8b4dab","slug":"152745207718-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने जल निगम के अवर अभियंता को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने जल निगम के अवर अभियंता को घेरा
Updated Mon, 28 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
गूजर प्लॉट और मंशा देवी क्षेत्र में पेयजल किल्लत से आक्रोशित नागरिकों ने जल निगम के अवर अभियंता का घेराव किया। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने क्षेत्र में कई दिनों से चली आ रही पेयजल किल्लत के चलते अवर अभियंता एम सिंह को मौके पर बुलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की पेयजल लाइन को पंप से आने वाली मेन लाइन से जोड़ने की मांग की, लेकिन अवर अभियंता ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी के साथ अवर अभियंता का घेराव किया। इस अवसर पर उन्हें समस्या के स्थायी निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जल संस्थान के लाइनमैन को मौके पर बुलाकर गूजर प्लाट व मंशा देवी क्षेत्र को मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य शुरू किया गया।
प्रदर्शनकारियों में मोहन सिंह नेगी, दिनेश चंद्र, आशा बीबी, सुमति देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, शकुंतला देवी, रेखा देवी,विजय सिंह, विद्या देवी, भारती देवी, सुषमा देवी, विमला थलवाल, राधा देवी, ममता देवी, विनीता वर्मा, रंभा बेबी, माला देवी, शोभा बेबी, सुशीला चौहान, अंजलि देवी, बाला देवी, बिंदु असवाल, रीता देवी, सुनीता देवी, सुभम रतूड़ी, तुलसी देवी, धूर्मावति, मंगलेश देवी, मुनेश शर्मा, कुसुम चौधरी, भावना, गीता देवी, जशोदा देवी, सरोज, नीना पाल, पिंकी जोशी, मयूर, हिमानी नौटियाल आदि शामिल थे ।