{"_id":"5b0b119a4f1c1b9d6e8b4e98","slug":"15274520646-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने की भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने की भुगतान की मांग
Updated Mon, 28 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
साल 2013 में मॉडर्न स्कूल से निकाले गए 20 शिक्षकों ने ग्रेच्युटी का भुगतान न होने पर न्यायालय जाने की चेतावनी दी है।
रविवार को पत्रकारों से वार्ता कर शिक्षकों ने बताया कि उन्हें स्कूल प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के हटा दिया था। वहीं, पांच साल बीत जाने के बाद भी उन्होंने ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है। बताया कि इस संबंध में उन्होंने कई बार स्कूल प्रबंधन से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि जल्द ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं होने पर वह आंदोलन करेंगे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। इस दौरान प्रदीप रौंछेला, आकाश ग्रोवर, एनड्रू वेगस, हरीश मैसी आदि शिक्षक मौजूद थे। वहीं स्कूल डायरेक्टर भगवान सिंह रावत ने कहा कि 1997 के गजट नोटिफिकेशन के आधार पर शिक्षकों का जो भी भुगतान होगा, वह उनको एक माह के भीतर कर दिया जाएगा।