{"_id":"5b0ae85f4f1c1b926e8b4f07","slug":"15274415091-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंबो क्लब ने स्कूली बच्चों को बांटी सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंबो क्लब ने स्कूली बच्चों को बांटी सामग्री
Updated Sun, 27 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की महिला क्लब रैंबो ने जूनियर हाईस्कूल सियासैंण में स्कूली बच्चों को स्कूल सामग्री और क्रीड़ा सामग्री बांटी। परियोजना निदेशक यूके सक्सेना की पत्नी रेणु सक्सेना के नेतृत्व में रैंबो क्लब का गठन किया गया है। क्लब में परियोजना में कार्यरत अधिकारियों की पत्नियां शामिल हैं। क्लब की ओर से सियासैंण विद्यालय में करीब 40 बच्चों को स्कूली जूते और क्रीड़ा सामग्री बांटी गई। इस मौके पर बच्चों को भविष्य में लक्ष्य निर्धारित करने के टिप्स भी दिए गए। इस मौके पर ललिता नैथानी, किरन भार्गव, दुग्गल, वंदना वर्मा और वर्षा गुप्ता आदि मौजूद थे।