{"_id":"5b0ae75c4f1c1b996e8b4f68","slug":"152744125112-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग से रसोई में रखा सामान हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग से रसोई में रखा सामान हुआ खाक
Updated Sun, 27 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। नगर के भट्टनगर गांव के एक घर में गैस सिलिंडर में आग लगने से रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही घर के लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे भट्टनगर निवासी बलवीर लाल की पुत्रवधु संतोषी घर की रसोई में खाना बना रही थीं कि इसी दौरान गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। सिलिंडर में आग लगती देख घर के लोग बाहर भाग गए। इसके बाद सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से पूरी रसोई जल गई। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, डीपीसी सदस्य इंदु पंवार ने प्रशासन से क्षति का आंकलन का पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।