{"_id":"5b0ae7524f1c1bf86e8b4de8","slug":"15274412413-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीयू का परीक्षा स्थगित कराने के निर्णय पर यू टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीयू का परीक्षा स्थगित कराने के निर्णय पर यू टर्न
Updated Sun, 27 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की सप्लीमेंटरी परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। पूर्व में विवि ने परीक्षा स्थगित कर दी थी।
एमबीबीएस 2013 बैच के लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने फाइनल प्रोफ-पार्ट टू सप्लीमेंटरी परीक्षा देनी है। यह परीक्षा यूटीयू के माध्यम से आयोजित हो रही है। विवि के शिड्यूल के अनुसार 28 मई (सोमवार) से परीक्षा शुरू होनी थी। 25 मई को विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. कुंवर सिंह वैसला ने पत्र भेजकर अवगत कराया कि कुलपति के आदेशों से परीक्षा स्थगित कर दी गई है, लेकिन परीक्षा स्थगित करने की वजह का जिक्र नहीं किया गया। परीक्षा की तिथि आगे खिसकने से उक्त छात्र-छात्राओं की इंटर्नशिप भी आगे बढ़ जाती है। हालांकि अब कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सोमवार से करवाने की मेल प्राप्त हुई है। वहीं उत्तराखंड तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कुंवर सिंह वैसला ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को एक पत्र और भेजकर परीक्षा से वंचित किए गए छात्र-छात्राओं की उपस्थिति व इंटरनल एसेसमेंट का विवरण विवि को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।