फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिविल सेवा में जाना रिया की तमन्ना

सिविल सेवा में जाना रिया की तमन्ना

Sun, 27 May 2018 02:52 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
सिविल सेवा में जाना रिया की तमन्ना
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सूबे में चौथे स्थान पर रहने वाली मसूरी की रिया झा की तमन्ना सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। रिजल्ट के बाद अब रिया एमबीए करने के साथ यूपीएससी की तैयारी करेंगी।
मूल रूप से दरभंगा बिहार निवासी मुंबई में रेलवे में कार्यरत उदय शंकर झा की बेटी और मसूरी के ओकग्रोव स्कूल की छात्रा रिया झा ने 12वीं में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रिया ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के अध्यापकों को दिया है। रिया के पिता ने बताया कि रिया उनकी इकलौती बेटी है। पढ़ाई के साथ-साथ वह अच्छी एथलीट भी है। उसका सपना सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। इसके लिए वह अब यूपीएससी की तैयारी करेगी।
विज्ञापन

..................
स्कोर कार्ड
अंग्रेजी : 100
इतिहास : 100
भूगोल : 95
राजनितिक शास्त्र : 99
अर्थशास्त्र : 100
.....................
सक्सेस मंत्रा : अच्छे अंक लाने के लिए मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए। सात-आठ घंटे पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है, मन लगाकर तीन घंटे भी पढ़ाई करने के लिए काफी हैं। पढ़ाई के लिए एकाग्रता का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................................
युगीन और शिवा ने लहराया परचम
ओकग्रोव स्कूल की रिया झा के 98.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में चौथा स्थान हासिल करने के अलावा स्कूल के छात्र युगीन भारतीय ने 97 प्रतिशत और शिवा सिन्हा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed