फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा में दूषित पानी गिरने से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता

गंगा में दूषित पानी गिरने से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता

Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गंगा में दूषित पानी गिरने से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

मोक्षदायिनी गंगा में गंदे नालों के गिरने पर भाजपाइयों ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने गंगा स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा विभाग से शीघ्र दूषित नालों की टेपिंग की मांग की है। नमामि गंगे के प्रदेश प्रमुख कपिल गुप्ता की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को इंदिरानगर तिराहा के समीप निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने परियोजना प्रबंधक से मुलाकात कर बताया कि बैराज रोड पर सीवर लाइन चोक होने पर दूषित अवजल सीधे गंगा तक पहुंचता है।

रंभा नदी के जरिये इंदिरानगर और गंगानगर क्षेत्र का दूषित पानी गंगा में प्रवाहित हो रहा है। त्रिवेणीघाट स्थित सीवरेेज ट्रीटमेंट प्लांट को सुचारु रखने के लिए उसकी नियमित तौर पर मरम्मत नहीं कराई जाती है, जिससे अक्सर प्लांट से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गंगा में जाता है। ढालवाला ड्रेन से गंगा तक पहुंच रहे गंदे पानी को रोकने के लिए भी इकाई ने अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए हैं। उन्होंने विभाग से गंगा स्वच्छता के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस बाबत कार्यकर्ताओं ने परियोजना प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर हैप्पी सेमवाल, अनिकेत गुप्ता, विनोद भट्ट, सचिन अग्रवाल, मनीष मिश्रा, राजीव चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed