{"_id":"5b01e0734f1c1be1408b6aee","slug":"15268496471250-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएफसी ब्रेक, 50 गांव की संचार सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएफसी ब्रेक, 50 गांव की संचार सेवा ठप
Updated Mon, 21 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
बीएसएनएल की ओएफसी केबल ब्रेक होने से शनिवार को त्यूनी तहसील क्षेत्र के 50 गांवों की संचार सेवा एक बार फिर ठप हो गई। ऐसे में इंटरनेट सेवा भी काम नहीं कर रही। त्यूनी बाजार क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों में जहां लोगों को बात करने के लिए अन्य सर्विस प्रोवाइडरों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं दुर्गम ग्रामीण अंचलों में मोबाइल फोन पूरी तरह से शोपीस बने हुए हैं। आज भी इन इलाकों में बीएसएनएल ही संचार का एकमात्र साधन है।
शनिवार की शाम को चकराता मोटर मार्ग पर दारागाड़ के पास ओएफसी केबल ब्रेक होने से हनोल, बागी और त्यूनी में लगे मोबाइल टॉवरों ने काम करना बंद कर दिया। जिससे हनोल, चातरा, त्यूनी, मेंद्रथ, कोटी, बागी, कूणा, अटाल, बास्तिल रायगी, चौसाल समेत 50 गांवों का संपर्क अन्य जगहों से कट गया। स्थानीय निवासी विजयपाल, प्रदीप कुमार गोयल आदि का कहना है कि अक्सर निर्माण कार्य के दौरान ओएफसी केबल ब्रेक होने से क्षेत्र की संचार सेवा ठप हो जाती है। पूर्व में संचार सेवा ब्रेक न हो इसके लिए क्षेत्र में बीसेट सेटेलाइट सेवा शुरू की गई थी, लेकिन यह सेवा भी वर्तमान में काम नहीं कर रही है। उधर, एसडीओ राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि टीम को विकासनगर से रवाना कर दिया गया है। देर शाम तक संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी।