फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंडर-16 क्रिकेट टीम में 37 खिलाड़ियों का चयन

अंडर-16 क्रिकेट टीम में 37 खिलाड़ियों का चयन

Mon, 21 May 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अंडर-16 क्रिकेट टीम में 37 खिलाड़ियों का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल व सम्राट स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय परिसर में अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 37 स्थानीय युवाओं ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल की ओर से यूनाइटेड उत्तराखंड क्रिकेट क्लब व सम्राट स्पोर्ट्स अकादमी को आधिकारिक तौर पर विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल के मुख्य चयनकर्ता राजेश नेगी ने बताया कि दोनों संस्थाएं विभिन्न स्थानों पर चयन शिविरों का आयोजन कर रही हैं, जिसमें कुल 50 खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा।

मई माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय अभ्यास शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों का टीम के लिए अंतिम चयन किया जाएगा। उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल के सहसचिव अशद आलम ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आठवें नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑल इंडिया अंडर-16 टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। बताया कि चैंपियनशिप में कुल 12 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शिवम भरद्वाज, अमित तिवारी, सुनील बिंदोला, ख्याति शर्मा, शक्ति रतूड़ी,आशीष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed