{"_id":"5b01dccd4f1c1be0408b6dc7","slug":"152684871312-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में बनाया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में बनाया स्थान
Updated Mon, 21 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
-----------
पदक विजेताओं को किया सम्मानित
-- यशोदा फाउंडेशन ने कार्यक्रम कर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
जिला और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले अस्तित्व स्कूल के छात्र-छात्राओं को समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। यशोदा फाउंडेशन डोईवाला की ओर से संचालित अस्तित्व विद्यालय परिसर में कार्यक्रम के दौरान बताया किया गया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की मेहरू निशां ने दो स्वर्ण, रोशनी और आयशा ने एक-एक स्वर्ण, दो- दो रजत, एक कांस्य, हिमांशु यादव ने एक स्वर्ण पदक जीता। वहीं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिमांशु यादव ने एक रजत और देव ने विद्यालय को एक कांस्य पदक दिलवाया।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि अवसर मिलने पर दिव्यांग बेहतर काम कर सकते हैं। निशा सक्सेना ने कहा कि कहा कि दिव्यांगों के विकास के लिए उचित वातावरण की जरूरत है। यशोदा फाउंडेशन की अध्यक्ष यशोदा देवी ने कहा कि संस्था सीमित संसाधनों में क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों का भविष्य तराशने का काम कर रही है। संस्था सचिव कविता राणा ने विद्यालय की गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़कर सुुनाई। कार्यक्रम में भूपकिशोर यादव, आनंदमयी, मनमोहन नौटियाल, अर्जुन बिष्ट आदि तमाम लोग मौजूद थे।