{"_id":"5b01dcc84f1c1bea408b6a86","slug":"152684870711-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू न होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू न होने पर फूटा गुस्सा
Updated Mon, 21 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
साहबनगर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य आश्वासन की अवधि पूरी होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सौंग नदी के तट पर लंबित मांगों को लेकर दोबारा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। रविवार को साहबनगर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण दोबारा धरने पर बैठ गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल ने बताया कि ग्रामीणों ने बीते माह बाढ़ सुरक्षा कार्यों को जल्द शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन किया था।
गांव को बाढ़ से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग पर प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उन्हें 15 दिन में गांव में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने अनशन स्थगित करा दिया था। आरोप लगाया कि प्रशासन के आश्वासन की अवधि समाप्त हुए 20 दिन हो चुके हैं, मगर अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया। बताया कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, जिससे ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका के चलते प्रशासन की कार्यप्रणाली के प्रति भारी आक्रोश है। यहां बुद्धि बहादुर खत्री, बलबीर सिंह रावत, बीरेंद्र थापा, लाल बहादुर राना, अमर गुरूंग, शीला थापा, सावित्री थापा, किरन राना, मोनू थापा आदि मौजूद थे।
कोट्स
अब तक बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू करने की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। शासन स्तर से कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
डीके सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।