{"_id":"5b01dcb74f1c1b165e8b60e8","slug":"15268486906-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा का श्रवण देवलोक में भी दुर्लभ:पंकज पैन्यूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा का श्रवण देवलोक में भी दुर्लभ:पंकज पैन्यूली
Updated Mon, 21 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
भागवताचार्य पंडित पंकज पैन्यूली ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण देवलोक में भी दुर्लभ है। दिव्य कथा के श्रवण के लिए देवता भी तरसते हैं। कहा कि मनुष्य को इस दिव्य कथा के श्रवण से वंचित नहीं रहना चाहिए। रविवार को ढालवाला में सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ विधिवत शुरू हो गया। इस अवसर पर त्रिवेणीघाट से ढालवाला स्थित कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, आशाराम व्यास, विशालमणि पैन्यूली ने ज्ञानयज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया।
कथावाचक पंकज पैन्यूली ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु का स्वभाव जीव मात्र का कल्याण करना है। कहा कि जीवन में वही व्यक्ति आध्यात्मिक मार्ग में सफल है जो बुद्धि की स्थिरता के साथ आत्मकल्याण के लिए सावधान है। धार्मिक अनुष्ठान में संपूर्णानंद पैन्यूली, केशवानंद नौटियाल, संतोष व्यास, रमेश पैन्यूली, ज्योति सजवाण, भगवान सिंह रांगड़, खुशाल सिंह राणा, आचार्य चिंतामणि रतूड़ी, मोहित भट्ट आदि ने शिरकत की।