फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घांघरिया तक बिजली, पानी की सप्लाई हुई सुचारु-compat

घांघरिया तक बिजली, पानी की सप्लाई हुई सुचारु-compat

Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
घांघरिया तक बिजली, पानी की सप्लाई हुई सुचारु-compat

विज्ञापन
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट और गोविंदघाट गुरुद्वारा कमेटी के साथ ही जिला प्रशासन भी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया तक बिजली और पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई है।
जिलाधिकारी आशीष जोशी ने रविवार को यात्रा से जुड़े समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर यात्रा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में गोविंदघाट, घांघरिया, भ्यूंडार और पुलना में पानी की समुचित व्यवस्था, घांघरिया में दवाइयों के साथ मेडिकल टीम की तैनाती, गोविंदघाट से पुलना तक सड़क को गड्ढामुक्त और सुगम बनाने, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर व घांघरिया में खाद्य पदार्थों की सघन चेकिंग और हेमकुंड साहिब तक बिजली व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार ने बताया कि घांघरिया तक बिजली बहाल कर दी गई है और 22 मई तक हेमकुुंड में भी बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना था कि हेमकुंड के प्रवेश द्वार गोविंदघाट से घांघरिया तक पानी की सार्वजनिक टंकियों में पानी की सप्लाई सुचारु कर दी गई है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी अनुज थपलियाल ने कहा कि यात्रा शुरू होते ही होटल, ढाबा और अन्य दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजने लगे गुरुद्वारे
गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट के साथ ही घांघरिया, जोशीमठ और नगरासू में गुरुद्वारे सजने लगे हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि गोविंदघाट में पांच हजार और घांघरिया के गुरुद्वारे में करीब साढ़े चार हजार तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारे में मेडिकल की सुविधा भी दी जाएगी। पिछले वर्ष दो लाख 25 हजार तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब दरबार में मत्था टेकने पहुंचे थे। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को इस बार करीब चार लाख तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed