{"_id":"5b01aa294f1c1be7408b6b4f","slug":"15268357495-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक की मौत पर चमोली में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक की मौत पर चमोली में शोक की लहर
Updated Sun, 20 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दस अप्रैल को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में घायल हुए सैनिक दीपक नैनवाल ने शनिवार देर रात को अंतिम सांस ली। घायल दीपक नैनवाल का उपचार पुणे के सैनिक अस्पताल में चल रहा था। सैनिक की मौत पर उनके पैतृक गांव कांचुला सहित चमोली जिले में शोक है।
शहीद सैनिक के चाचा मोहन प्रसाद नैनवाल और चचेरे भाई विनोद नैनवाल ने बताया कि दीपक की शनिवार रात को पुणे के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह हरिद्वार पहुंचेगा, जहां अंत्येष्टि होगी। मूल रूप से कर्णप्रयाग ब्लाक के कांचुला गांव के रहने वाले दीपक का परिवार देहरादून के हर्रावाला में शिफ्ट हो गया था। दीपक के पिता चक्रधर नैनवाल सेना से ऑनरेरी कैप्टन रिटायर हैं। परिजनों ने बताया कि 10 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें दिल्ली लाया गया। दिल्ली में उपचार के बाद सैनिक अस्पताल पुणे रेफर किया गया। उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। दीपक की मौत की खबर से कांचुला, धल, स्वर्का, मैखुरा, सिलंगी, लंगासू, उत्तरों सहित ब्लाक और जिले में शोक है। ग्राम प्रधान किरन, क्षेत्र पंचायत दमयंती देवी, प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष राकेश लाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत रमेश मैखुरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, उपप्रधान दिगंबरी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता असवाल, प्रेमा मैखुरी, विजय प्रसाद, पूर्व विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी आदि ने सैनिक की मौत पर शोक जताया।