{"_id":"5b01aa244f1c1bd9408b6b28","slug":"152683574412-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने साकेत चौक से वनवे सिस्टम लागू करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने साकेत चौक से वनवे सिस्टम लागू करने के दिए निर्देश
Updated Sun, 20 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदरीनाथ। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बदरीनाथ परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने और अलकनंदा पर निर्मित पुल पर फोटो खिंचवाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। डीआईजी ने तीर्थयात्रियों के बढ़ते हुजूम को देखते हुए साकेत चौक से तत्काल वनवे सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। धाम के दर्शनों के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए प्रवेश द्वार पर शू-स्टैंड स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।
डीआईजी पुष्पक ज्योति रविवार को सुबह ग्यारह बजे धाम पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से यात्रा व्यवस्था और सुरक्षा की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर के आसपास स्थित दुकानों की ओर से आस्था पथ तक सामान फैलाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके लिए पुलिस टीम गठित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि टीम लगातार रास्ते तक दुकान फैलाने वाले व्यवसायियों पर नजर बनाए रखेगी। साथ ही मंदिर पहुंच मार्ग और मंदिर परिसर से भिखारियों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक हरवंश सिंह और कोतवाली निरीक्षक अनिल कुमार जोशी आदि मौजूद थे।