{"_id":"5b01aa224f1c1b165e8b5f93","slug":"152683574210-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन
Updated Sun, 20 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिला प्रशासन ने थराली उप निर्वाचन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष जोशी ने जीआईसी कुलसारी में निर्वाचन से जुड़े सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस एवं नोडल अधिकारियों की बैठक ली और चुनाव व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी जोशी ने कहा कि निर्वाचन व्यवस्थाओं में कोई चूक न हो, इसके लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कहा कि थराली विधानसभा में 18 मतदान केंद्रों में मोबाइल नेटवर्क नहीं है। ऐसे में इन केंद्रों पर आरटी सेट और वॉकी-टॉकी से संचार व्यवस्था की जाएगी।
जीआईसी कुलसारी परिसर में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर बिजली, पानी, शौचालय, ठहरने आदि व्यवस्थाओं की रिपोर्ट 22 मई तक देने के लिए कहा। कहा कि जिन पोलिंग स्टेशनों पर बिजली, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं है, उनमें संबंधित विभागीय अधिकारी को मतदान से पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएलओ को 23 मई तक मतदाता पर्ची वितरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर उपजिला निर्वाचन अधिकारी मोहन सिंह बर्निया, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी हंसादत्त पांडे, एआरओ दर्शन लाल मैठाणी सहित सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
मतदान केंद्रों के लिए चलना होगा 6 किमी पैदल
कर्णप्रयाग। विधानसभा के छह मतदान केंद्र सड़क से 6 किमी की पैदल दूरी पर है। ऐसे में ग्रामीणों को छह किमी पैदल चलना पड़ेगा। यहां पोलिंग पार्टियां 26 मई को रवाना होंगी, जबकि अन्य मतदान केंद्रों के लिए 27 मई को टीमें रवाना होंगी। बताया गया कि सभी पोलिंग पार्टियां राजकीय इंटर कालेज कुलसारी से रवाना होंगी।