{"_id":"5b01aa1c4f1c1bdd408b693e","slug":"152683573615-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता विफल, बैरंग लौटा प्रशासनिक अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता विफल, बैरंग लौटा प्रशासनिक अमला
Updated Sun, 20 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। सड़क निर्माण न होने पर देवसारी के ग्रामीणों की आंदोलन की चेतावनी पर रविवार को प्रशासनिक की टीम वार्ता के लिए गांव पहुंची। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक समस्या का उचित समाधान नहीं होता तब तक प्रशासनिक अधिकारियों से कोई वार्ता नहीं होगी। ग्रामीणों ने टीम की बात नहीं मानी और टीम को लौटना पड़ा।
देवसारी के 11 तोकों की एक हजार की आबादी को सड़क सुविधा के अभाव में 5 से 9 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीण यहां लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2015-16 में सरकोट-देवसारी के लिए 9 किलोमीटर सड़क की स्वीकृति तो मिली, लेकिन फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं होने के चलते मामला लटक गया। इस पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। रविवार को लोनिवि के ईई विजय कुमार सहित प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ही वार्ता करने की बात कही। उन्होंने टीम की एक न सुनी और टीम को लौटना पड़ा। राजस्व निरीक्षक सुदर्शन बुटोला का कहना है कि ग्रामीणों से हुई वार्ता की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों भेजी जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वार्ता में राजस्व निरीक्षक सुदर्शन बुटोला, उपनिरीक्षक बीरेंद्र सिंह गड़िया, लोनिवि के जीसी जोशी, प्रधान बाली राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू परिहार, महिपत सिंह, चंद्र सिंह, धन सिंह, कुंदन सिंह, तारा सिंह, भूपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, आलम सिंह, सुरेंद्र सिंह, पुष्पा देवी सहित कई मौजूद रह्रे।