{"_id":"5b01aa174f1c1bdf408b6a2b","slug":"15268357303-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं: डा. रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं: डा. रावत
Updated Sun, 20 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़/देवाल। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर मतदाताओं से विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ब्लाक के ग्राम पंचायत कौब में आयोजित चुनावी सभा में मुन्नी देवी शाह ने कहा कि दिवंगत विधायक मगन लाल शाह ने विकास के जो काम शुरू किए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा।
इस दौरान राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। श्रीनगर बेस अस्पताल सेना को देने के बाद यहां लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने के साथ ही कई योजनाएं सरकार चला रही है। वहीं देवाल में कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने खेता, मानमती में नुक्कड़सभा कर पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी को वोट देने की अपील की। कहा कि सरकार की ओर से राज्य में आलवेदर रोड के तहत सड़क बनाई जा रही है। सरकार पलायन को रोकने के लिए गंभीर है। राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रदेश के सभी गांवों में इस साल सड़क और बिजली पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर दर्शन दानू, दान सिंह, लक्ष्मण बिष्ट, नंदा देवी, प्रमोद बागड़ी, चंद्रा देवी, युवराज, प्रमोद गंगा सहित कई मौजूद रहे।