{"_id":"5b01aa0e4f1c1be1408b69aa","slug":"15268357211-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा सम्मान समारोह में अव्वल छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा सम्मान समारोह में अव्वल छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत
Updated Sun, 20 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। श्री रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर में वार्षिक समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डा. केकेएस मेर ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा देने पर जोर दिया। कहा कि देश में कई दिग्गज कंपनियां निवेश कर रही हैं। ऐसे में तकनीकी शिक्षा की मांग बढ़ रही है। उन्होंने तकनीकी विषयों के निरंतर अध्ययन पर जोर दिया।
इस दौरान वर्ष 2017 की परिषदीय परीक्षा में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक लाने पर सुनील बिष्ट और नीरज को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इंटर में कृष्णानंद जोशी, सत्यम पुंडीर, अनुज नेगी, रितु कठैत, शेखर थपलियाल, अर्पित शिखर, धीरेंद्र सिंह, अनीषा व मनमोहन तथा हाईस्कूल में आस्था चौधरी, देवेंद्र रावत, प्रियंका नेगी, देवेश, अनुज, रुचि, सौरभ, नवनीत, अमनदीप, नेहा, अभिषेक, अतुल, अंजली, अवनी, दिव्यांशु, अजय, रितिक, पंकज व दीपक रावत को अच्छे प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी, गुजराती गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद उनियाल, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य देव चरण सिंह राणा, प्रवक्ता डा. दिनेश सती, एनएस कुटियाल, संरक्षक प्रेम बल्लभ भट्ट, आरएसएस के जिला प्रचारक बृजमोहन, बुद्धि सिंह असवाल आदि मौजूद थे।