{"_id":"5afdeb074f1c1b5b798b4cf9","slug":"152659021117-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से लगाई ठेके को शिफ्ट करने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से लगाई ठेके को शिफ्ट करने की गुहार
Updated Fri, 18 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
लक्ष्मीपुर(बरोटीवाला) में खोले गए ठेके के विरोध में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग पर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन से मुलाकात की। जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने एक सप्ताह के भीतर ठेका शिफ्ट न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर भंडारी ने कहा कि 15 दिन से लोग ठेके के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई भी उनकी सुध लेने वाला नहीं है। जिस जगह पर ठेका खोला गया है उसके 100 मीटर की परिधि में दो स्कूल भी हैं। ऐसे में स्कूल से इतनी कम दूरी पर ठेका खोल कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आबादी क्षेत्र के बीच में ठेका के खुलने से महिलाओं और बच्चों का सड़क से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। कहा यदि एक सप्ताह के भीतर ठेके को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाता तो उन्हें भूख हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में भारती राना, शालिनी थापा, मधु थापा, संगीता राना, नीलम थापा, शिंपी पुन, सविता थापा, सुमित्रा थापा, शुभा गुरुंग, रूपा थापा, डोली थापा, पूनम गुरुंग, मोनिका थापा, रोशनी गुलेरिया, रोशनी राठौर, शिक्षा देवी, दर्शनी देवी, गुड्डी आदि शामिल रहे।