{"_id":"5afdeb044f1c1be3408b6172","slug":"152659020815-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट में कूड़ा लेकर पहुंचे वाहनों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लांट में कूड़ा लेकर पहुंचे वाहनों को लौटाया
Updated Fri, 18 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में पछवादून जन कल्याण संगठन का धरना बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने देहरादून से प्लांट में कूड़ा लेकर डालने के लिए पहुंचे वाहनों को लौटा दिया। दुर्गंध पर रोक न लगने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। वहीं आठवें दिन गढ़वाल सभा के सदस्यों ने भी धरना स्थल पहुंच संगठन को अपना समर्थन दिया।
गढ़वाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि प्लांट से उठी रही दुर्गंध ने लोगों का जीना नर्क बना दिया है। निगम प्रबंधन महज लोगों को आश्वासन देकर टाल रहा है। आठ दिन से लोग धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया। जब तक प्लांट से उठने वाली दुर्गंध पर रोक नहीं लगती वह प्लांट में कूड़े को डलने नहीं देंगे। संगठन के सदस्य पारस थापा ने कहा कि अब लोगों आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण ही तपिश भरी गर्मी में भी लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। इस मौके पर संगठन सचिव रविंद्र भट्ट, जगदीश पाल, प्रकाश भट्ट, वीर सिंह रावत, रमेश चंद, सुनील, गणेश, नरेंद्र, प्रेम सिंह, कुंदन सिंह, एसपी गौड, चरण सिंह, मकर सिंह नेगी, कासिफ, हरीश, सुनीता, नर्मदा, ममता, रेखा, सुधा, आशा आदि शामिल रहे।