{"_id":"5afde6574f1c1be4408b6026","slug":"15265890116-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून और अधिकार के प्रति सजगता जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून और अधिकार के प्रति सजगता जरुरी
Updated Fri, 18 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों को कानून व उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने भी सरकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। बृहस्पतिवार को कॉलेज में आयोजित शिविर का शुभारंभ सिविल जज सीनियर डिवीजन व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल कय्यूम ने किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों को बाल श्रम, शिक्षा और सूचना का अधिकार, बाल अधिकार, महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा से जुड़े कानून व अधिकारों की जानकारी दी।
कहा कि अपने अधिकारों के प्रति सजगता व ज्ञान ही न्याय पाने में सहायक सिद्ध होता है। शिविर में सहायक श्रमायुक्त उमेश चंद राय, सहायक समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप, सहायक कृषि अधिकारी अरविंद शर्मा ने भी विभागीय योजनाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। इस मौके पर भरत मंदिर स्कूल सोसायटी के सचिव हर्ष वर्धन शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी बीपी जुयाल, प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा, परिवार कल्याण समिति सदस्य सूरजमणि सिल्सवाण, सुनील थपलियाल आदि मौजूद थे।