फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फुटबॉल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर ने बाजी मारी

फुटबॉल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर ने बाजी मारी

Fri, 18 May 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

स्पेशल ओलंपिक भारत, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय केे सहयोग से आयोजित खेल प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल में बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने बाजी मारी। बृहस्पतिवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के तहत स्पेशल बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विशेष बच्चों की प्रतियोगिता के तहत 25 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में 16 से 21 आयु वर्ग में ऋतु नैथानी ने प्रथम, दिव्या गुप्ता द्वितीय और खुशी हलदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी आयु वर्ग की 25 मी. दौड़ बालक वर्ग में विक्रांत राणा प्रथम, हिमांशु यादव द्वितीय और प्रिंस ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मी. बालक वर्ग 12 से 15 आयु वर्ग में अमन खुराना, उमर हसन व अंकित और बालिका वर्ग ओपन आयु वर्ग में मनीषा, सुमन व ऋतु क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 400 मी. बालक वर्ग के ओपन आयु वर्ग में विजय प्रथम, गौतम द्वितीय, राहुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट बालक वर्ग के 12 से 21 आयु वर्ग में अभिषेक प्रथम, काफी द्वितीय, हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

फुटबॉल बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर प्रथम व देहरादून द्वितीय रहा। बैडमिंटन बालक वर्ग ओपन में अभिषेक प्रथम, निशांत द्वितीय, गोपाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। खोखो में उधमसिंह नगर की टीम प्रथम, हरिद्वार की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर हंस कल्चरल सेंटर के स्थानीय प्रभारी प्रदीप राणा, डॉ. राजे नेगी, आरसी भट्ट, शशि राणा, दिनेश पैन्यूली, वरुण जैन, डीपी रतूड़ी, नागेश राजपूत, उत्तम असवाल, शेर सिह थापा, रोशन पंत, कुलवीर सिंह, विजय लक्ष्मी, उपदेश उपाध्याय, ऋतु पुंडीर, गुंजन गुरुंग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed