{"_id":"5afde64f4f1c1beb408b616d","slug":"152658900317-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम और लक्ष्मणझूला पुल पर सेल्फी प्रबिंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम और लक्ष्मणझूला पुल पर सेल्फी प्रबिंधित
Updated Fri, 18 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
तीर्थनगरी में अब सैलानी शिवानंद राम झूला और लक्ष्मण झूला पुल अब सेल्फी नहीं खींच सकेंगे। एसएसपी पौड़ी ने दोनों झूला पुलों पर सेल्फी लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए पुलों पर चेतावनी बोर्ड भी चस्पा कर दिए गए हैं। पकड़ में आने पर संबंधित के खिलाफ की पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की जाएगी।
लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक हाल ही में अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शिवानंद राम झूला और लक्ष्मण झूला पुल पर सैलानियों के सेल्फी लेने पर पाबंदी लगाने के आदेश दिए थे। उनका कहना था कि दोनों ही पुल काफी संकरे हैं और सैलानियों के सेल्फी लेने की वजह से पुलों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे अक्सर सैलानियों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि पुलिसकर्मियों को दोनों पुलों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सेल्फी लेते हुए पकड़ में आने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट में तत्काल चालान करने के लिए कहा गया है। बताया कि इस बाबत दोनों पुलों पर चेतावनी बोर्ड भी चस्पा किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिसकर्मी लोगों को मौखिक रूप से भी जागरूक कर रहे हैं।