{"_id":"5afdb5aa4f1c1be1408b5fc1","slug":"15265765503-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम में त्रुटियों पर भड़के छात्र, कुलसचिव का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम में त्रुटियों पर भड़के छात्र, कुलसचिव का किया घेराव
Updated Thu, 17 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। परीक्षा परिणाम में अनियमितता से भड़के बिड़ला परिसर के छात्रों ने कुलसचिव का घेराव किया। छात्रों ने परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद अधिकांश छात्रों को परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित दिखाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं विवि प्रशासन ने छात्रों को एक माह के भीतर परीक्षा परिणाम में हुई त्रुटियों को दूर करने का आश्वासन दिया है।
बृहस्पतिवार को बिड़ला परिसर के छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय में कुलसचिव डा. एके झा सहित परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट़्ट व मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा का घेराव किया। बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी ने कहा कि परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ियां की गई हैं। परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया है। उत्तर पुस्तिका में लिखे गए उत्तरों के अनुरूप मूल्यांकन नहीं किया गया है। छात्रों ने विवि की ओर से कराए जा रहें केंद्रीय मूल्यांकन पर भी सवाल उठाए है। छात्रों का कहना है, कि विवि प्रशासन केंद्रीय मूल्यांकन के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है। बावजूद इसके परीक्षा के करीब पांच माह बाद परिणाम घोषित किया जा रहा है। वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट्ट ने कहा कि परिणाम में त्रुटि से संबंधित शिकायत छात्र उनके कार्यालय में लिखित रूप से कर सकता है। एक माह के भीतर सभी त्रुटियां दूर कर दी जाएंगी।