फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीडीसी बैठक में पेयजल के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों ने काटा हंगामा

बीडीसी बैठक में पेयजल के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों ने काटा हंगामा

Thu, 17 May 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में पेयजल के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों ने काटा हंगामा
देवप्रयाग। बीडीसी बैठक में पेयजल समस्या पर जनप्रतिनिधियों ने सदन में जमकर हंगामा काटा। कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण विकासखंड के कई गांव पानी की समस्या से जूझ रहे है। जनप्रतिनिधियों ने पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों व हैंडपंपों की मरम्मत की मांग उठाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हिंडोलाखाल में ब्लाक प्रमुख जयपाल सिंह पंवार की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पेयजल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था ठप होने लोग परेशान है। उन्होंने हिंदोलाखाल बागवान पंपिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन के लिए शीघ्र बजट जारी करने की भी मांग की। जबकि क्षेत्र में पीएमजीएसवाई की सड़कों से क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल चौहान, प्रधान सुरेश सिंह, विजेंद्र नाथ व संतोषी बिष्ट ने गांव में प्रस्तावित हैंडपंपों को लगाने और प्रधान विजयपाल पंवार ने कनेड़ी व कनियाड़ी गांवों में टैंकर से जलापूर्ति करने की मांग की है। जबकि प्रधान डोब पूर्णानंद झल्डियाल ने भी हिंडोलाखाल की कॉलोनियों में जलापूर्ति न होने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने पेयजल व्यवस्थाओं में सुधार के लिए विधायकों से बजट दिए जाने की मांग की। बैठक में अधिशासी अभियंता जल संस्थान आशीष भट्ट ने कहा कि बजट के अभाव में कई हैंडपंपों पर फील्टर नहीं लग पाए हैं। जबकि सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत के लिए पीएमजीएसवाई की ओर से धनराशि नही दी गई है। बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष भगवान सिंह ने जलनिगम की लछमोली हडीम की धार पंपिंग पेयजल योजना से गुजेठा, जखेड़, जाबर ,कोठिगदनी में पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत की है। ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार ने जिलाधिकारी व सीडीओ से मनरेगा के तहत संपर्क मार्ग बनाए जाने सहित ब्लाक द्वारा भेजे गए सभी 432 प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर काश्तकारों से कृषि यंत्रों के लिए अग्रिम धनराशि दिए जाने की मांग के साथ स्वास्थ्य समिति की धनराशि आशा के बैंक खाते में डाले जाने पर भी नाराजगी जताई गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी आरसी नौटियाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख हवलदार सिंह, कनिष्ठ प्रमुख होशियार सिंह, सांसद प्रतिनिधि हुकमसिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed